
युवती के साथ मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बाबूगढ़ छावनी में किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। हाथापाई की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति महिला को सरेराह पीट रहा है। इस दौरान आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और उन्होंने किसी तरह मामला शांत कराया।मौके की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
जनपद हापुड़ में शुक्रवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जो बाबूगढ़ क्षेत्र की बताई जा रही है जहां पुराने हाईवे पर बाबूगढ़ छावनी में एक महिला को एक व्यक्ति पीट रहा था। इस दौरान एक अन्य महिला भी मौके पर खड़ी थी। मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। लोगों ने इस तरह की हरकत का विरोध किया और मामला शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559


























