👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर स्टंट कर रहा है। स्टंट बाजी की यह वीडियो सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गई। बताया जा रहा है कि युवक ने खुद को फेमस करने के उद्देश्य से यह वीडियो बनाई जिसकी मुश्किलें जल्द ही बढ़ सकती हैं। वीडियो को गौर से देखा जाए तो नजर आएगा कि युवक की बाइक के पीछे नंबर तक अंकित नहीं है। यह वीडियो दिल्ली रोड के पास का बताया जा रहा है।





























