
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में नियमों के विपरीत अभी भी यातायात जारी है। जानलेवा सफर से लोगों की जान भी जा सकती है। राहगीरों, क्षेत्रवासियों ने मामले में गंभीरता दिखाई है। मंगलवार को एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें एक युवक चलती ई-रिक्शा के पीछे लटककर यात्रा करता हुआ दिखाई दिया। ऐसा करना जानलेवा साबित हो सकता है जिससे जान भी जा सकती है। मौके से गुजर रहे वाहन सवारों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है जिससे कोई हादसा ना हो। उससे पहले ही इस तरह के सफर को रोका जा सके।
मंगलवार को हापुड़ के सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई जिसमें एक युवक चलती ई-रिक्शा के पीछे लटककर यात्रा करता हुआ दिखाई दिया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि युवक का संतुलन बिगड़ जाए तो बड़ा सा हो सकता है। उसकी जान भी जा सकती है। ऐसे में उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है जिससे भविष्य में इस तरह की हरकत कोई न कर सके।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























