हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में रेलवे कर्मचारियों ने सोमवार को एनपीएस के विरोध में जमकर विरोध प्रदर्शन किया. पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन हापुड़ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्यालय के बाहर इकट्ठा हुए और अपना विरोध जताया. यूनियन का कहना है कि केंद्र सरकार ने नई पेंशन स्कीम लागू करने का जो फैसला लिया है वह इसके विरोध में है और काफी समय से प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया गया. यूनियन का कहना है कि नई पेंशन स्कीम को समाप्त कर पुरानी गारंटीज पेंशन को लागू किया जाए. प्रदर्शन के दौरान हरिपाल मीना, रविंद्र शर्मा, संजय त्यागी आदि उपस्थित रहे. कर्मचारियों का कहना है कि वह अपना प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से करते हैं जिससे रेलवे के काम में किसी तरह की बाधा ना पहुंचे.
Holi पर अमृत डायग्नोस्टिक सैंटर ने निकाले जांच के लिए विशेष पैकेज 7817982711


























