हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ का बेटा निशू इन दिनों सोशल मीडिया की सुर्खियों में है। 20 वर्षीय निशु को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ और परिवार में खुशी का माहौल है। दरअसल निशू ने 12 सितंबर को नीट की परीक्षा दी थी जिसका परिणाम एक जनवरी को आया था। नीशू ने पहले ही राउंड की काउंसिलिंग में बाजी मारकर एटा राजकीय गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में जगह बनाई हैं जहां से वह एमबीबीएस करेंगे।
निशू गढ़ रोड पर स्थित सोटावली निवासी है जिनके पिता डां. रवि प्रकाश चिकित्सक हैं, उनकी मां सोहनवति देवी गृहणी हैं। निशू के माता-पिता का सपना है कि निशू एक बड़े डॉक्टर बने और लोगों की सेवा करें। इसके लिए नीशू कड़ी मेहनत कर रहे हैं। पहले राउंड की काउंसिलिंग में नाम आने पर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिवार में इस समय खुशी की लहर है।





























