👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन का पीला पंजा मैदान में लगातार कार्रवाई कर रहा है और अधिकारियों की देखरेख में अवैध तरीके से किए गए कब्जे और निर्माण को ध्वस्त किया जा रहा है. जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में उपजिलाधिकारी अरविंद द्विवेदी की मौजूदगी में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 के किनारे सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन ने मुक्त कराया और चेतावनी भरा सरकारी बोर्ड लगाकर भू माफियाओं को कड़ा संदेश दिया. प्रशासन की इस कार्रवाई से भूमाफियाओं में हड़कंप मचा है. भूमाफिया पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से बुधवार को यह कार्रवाई की गई.





























