हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीनों विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव का परिणाम गुरुवार को सबके सामने आ जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने नवीन मंडी स्थल पर तैयारी लगभग पूरी कर ली है। अधिकारियों द्वारा निरीक्षणों का दौर जारी है। चुनाव पर्यवेक्षक ने नवीन मंडी स्थल पर तैयारियों को परखा। इस दौरान जिलाधिकारी अनुज सिंह, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर भी मौजूद रहे। चुनाव पर्यवेक्षक ने इस दौरान अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी जारी किए। बता दें कि चुनाव में जनपद की तीनों सीटों पर 35 प्रत्याशी मैदान में उतरे। सीसीटीवी के बीच मतगणना सुबह 8:00 बजे शुरू होगी। लगभग 9:00 बजे से रुझान आने शुरू हो जाएंगे। यदि सब कुछ सामान्य चला तो दो बजे तक तीनों विधानसभा सीटों के परिणाम घोषित हो सकते हैं। सबसे पहले गढ़ विधानसभा सीट के परिणाम सामने आने की संभावना है।
सरकारी नौकरी के लिए बचपन से ही करें बच्चे को तैयार: 8710828384, 8710848586


























