👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लाकडाउन में दुकानें बंद रहने से दीमक और चूहों ने व्यापारियों को भारी नुकसान पहुंचाया है। साढ़े पांच माह बाद जब एक चिकित्सक ने अपना क्लीनिक खोला तो वह दंग रह गए। दीमक व चूहों ने भारी नुकसान पहुंचाया है।
हापुड़ के डा.यश अरोरा अब गाजियाबाद में रहते है और उनका क्लीनिक हापुड़ के कलैक्टर गंज के शगुन मार्किट में प्रथम मंजिल पर है। साढ़े पांच माह बाद एक सितम्बर को वह अपने क्लीनिक पर पहुंचे तो वह दंग रह गए।
डा.यश अरोरा ने बताया कि क्लीनिक में चूहों व दीमकों का साम्राज्य था। ये कीड़े महंगी दवाएं व भस्म आदि को पूरी तरह नष्ट कर दिया और उन्हें डस्टबीन दिखाना पड़ा है।
























