हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में एक 28 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला. मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतक की पहचान चमन पुत्र हुकुम सिंह के रूप में हुई है.
मृतक की शादी जसरूप नगर निवासी एक महिला के साथ हुई थी. मृतक चमन शादी के बाद अपने ससुराल में रहने लगा. शनिवार की दोपहर में चाय पीकर घर से निकला जिसके बाद ग्रामीणों ने उसका शव असौड़ा के पास एक पेड़ से लटका हुआ देखा जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए. बताया जा रहा है कि मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था. युवक की लाश मिलने से परिवार में कोहराम मचा है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. मृतक की पत्नी और तीन बच्चों का रोरो कर बुरा हाल है.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288

श्री शिक्षा प्रसार समिति हापुड़ के चुनाव में श्री सरस्वती ग्रुप की ओर से अनिल कुमार गुप्ता (आलू वाले) आडिटर पद हेतु मेैदान में





























