हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीनों विधानसभा सीटों पर 10 मार्च यानी कल मतगणना होगी. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी के बीच मतगणना सुबह 8:00 बजे शुरू होगी. लगभग 9:00 बजे से रुझान आने शुरू हो जाएंगे. यदि सब कुछ सामान्य चला तो दो बजे तक तीनों विधानसभा सीटों के परिणाम घोषित हो सकते हैं. सबसे पहले गढ़ विधानसभा सीट के परिणाम सामने आएंगे.
नवीन मंडी में प्रत्येक विधानसभा के लिए 14-14 टेबल लगाए जाएंगे. पोस्टल बैलेट की मतगणना के लिए 12 टेबल लगेंगे जबकि चार टेबल स्क्रीनिंग के लिए लगाई जाएंगी. सुबह 8:00 बजे से पोस्टल बैलेट की मतगणना होगी और उसके बाद 8:30 से ईवीएम की गिनती शुरू की जाएगी. बता दें कि मतगणना के दौरान कुल 91 राउंड होंगे इसमें से धौलाना में 32, हापुड़ में 30 और गढ़ में 29 राउंड में मतगणना होगी.
हापुड़: रेलवे रोड पर चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद || 8979755041


























