वीडियो देखें :
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): कृषि कानूनों के खिलाफ शुक्रवार को भारत बंद का ऐलान किया गया। हापुड़ में किसानों ने एनएच-9 पर स्थित काली नदी टोल पर धरना दिया और चक्का जाम कर यातायात पूरी तरह बंद कर दिया। इस दौरान वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशान का सामना करना पड़ा। रास्ता बंद होने से गुस्साए वाहन चालकों की किसानों से नोकझोंक भी हुई।
किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर नगाड़े, घंटे, घडिय़ाल और वाद यंत्र के साथ अपनी आवाज उठाने पहुंचे किसानों ने इस दौरान सरकार और कृषि कानून को जमकर कोसा। प्रदर्शकारी किसान कृषि कानूनों को वापिस लेने,एमएसपी लागू करेन की मांग कर रहे थे।
प्रदर्शन में खिचड़ी भी बंटी, होली भी गाई गई और सरकार पर जमकर निशाना साधा गया लेकिन हापुड़ में भारतबंद बेअसर रहा। इस बीच हापुड़ के गोलमार्किट, छोटी व बड़ी मंडी, कसेरठ बाजार, चंडी रोड, रेलवे रोड, कोठी गेट आदि सभी बाजार पूरी तरह खुले और होली पर्व के कारण बाजारों में खूब-चहल पहल रही। मंडलायुक्त, मेरठ रेंज के डी आईजी प्रवीण कुमार, पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, यातायात निरीक्षक प्रवीण कुमार,थानाध्यक्ष हापुड़ देहात उत्तम सिंह राठौर, जिलाधिकारी अनुज सिंह आदि किसानों के धरनास्थल पर भारी फोर्स के साथ मौजूद रहे। किसानों ने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र, एसडीएम सत्य प्रकाश, सीओ एसएन वैभव पांडे को दिया और धरना समाप्त किया।























