👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : महिलाओं का सशक्तिकरण करने के उद्देश्य से शौर्य शक्ति फाउंडेशन ने सोमवार को बाबूगढ़ के कुचेसर चौपला पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें सिंभावली ब्लॉक की लगभग 200 महिलाओं और छात्रों को सम्मानित किया गया। आठ मार्च को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में फाउंडेशन ने महिलाओं का सम्मान किया जिसमें महिला चौकी इंचार्ज ने महिलाओं को जागरुक किया। इस दौरान धर्मेंद्र, अंकित, नरेंद्र सिंह, विक्रम, आकांक्षा मौर्या आदि उपस्थित रहे।
हापुड़: रेलवे रोड पर चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद || 8979755041


























