हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ मंडी मे गत दिन से धान की आवकें लगातार बढ़ रही है जिससे धान के भाव नरमी की ओर जा रहे है और बढ़िया धान का भाव 500-600 रुपए टूट कर मंगलवार को 3260 रुपए प्रति कुंतल बिका। हापुड़ में धान का कारोबार मजबूत हाथों में है जिस कारण धान के भाव स्थिर नहीं रह पा रहे है। हापुड़ मंडी में मंगलवार को 25-30 हजार बोरी धान की आवकें हुई और ट्रैक्टर ट्रालियों से जाम लग गया।
हापुड़ के नवीन मंडी स्थल पर मंगलवार को ट्रैक्टर ट्रालियों व जुगाड़ आदि वाहनों से जनपद हापुड़ के ग्रामीण इलाकों तथा आस-पास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में किसान धान लेकर पहुंचे जिससे मंडी व गढ़ रोड पर वाहनों की कतारें लग गई और यातायात अवरुद्ध हो गया।
करीब एक सप्ताह पहले जब हापुड़ मंडी में धान की आवकें शुरु हुई थी, उस समय का धान 3670 प्रति कुंतल खुला था, जो सरकार के समर्थन मूल्य से 80 प्रतिशत ऊंचा था, पंरतु अब धान की आवकें बढ़ने व लिवाल के पीछे हटने से धान के टूट कर 60 प्रतिशत ऊंचे रह गए है। धान में लिवाल अभी ओर मंदी आंक रहे है। दूसरी ओर चर्चा है कि हापुड़ में धान का कारोबार मजबूत हाथों में होने से मंदी का रुक बना है। व्यापारियों व किसानों ने नवीन मंडी स्थल के निकट विशेष पुलिस तैनात करने की मांग की ह ताकि यातायात व्यवस्था बनी रहे और जाम न लगे।

























