👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): स्वामित्व योजना को लेकर तहसील प्रशासन ने बुधवार को पांच गांवों में ड्रोन की मदद से सर्वे किया। इस दौरान हापुड़ के पास के गांव अटूटा में भी ड्रोन की मदद ली गई और क्षेत्रीय स्थिति का जायजा लिया गया।
दरअसल प्रधानमंत्री द्वारा स्वामित्व योजना की शुरुआत की गई थी जिसका उद्देश्य संपत्ति पर मालिकाना हक दिलाना है। इसके अंतर्गत गांव पंचायत के मकानों और आवासीय भूमि का सर्वे कराकर अभिलेख तैयार कराने और ग्रामीणों को मालिकाना हक देने की व्यवस्था की गई है।
Buy 1 Get 1 Pizza Free: Call Now 8979755041, 7055225333, 9286667087





























