👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के चंडी रोड पर एक किराना दुकान पर खाद्य पदार्थो का नमूना लेने गए खाद्य टीम के साथ अभद्रता करने के आरोप में चार व्यापारियों को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात व्यापारियों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मामला बुधवार का है जब खाद्य विभाग के कुछ अधिकारी चंडी रोड पर स्थित एक किराना दुकान पर पहुंचे और सैंपलिंग की। इस दौरान व्यापारियों ने टीम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। बता दें कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश कुमार ने धारा 353,504,427 के तहत व्यापारी ओम प्रकाश और उसके बेटे राजीव सिंघल,गर्ग प्रोविजन स्टोर के मालिक जोगेंद्र कुमार गुप्ता, संदीप कुमार मित्तल को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।


























