हापुड़, सीमन (EHAPURNEWS.COM): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ ने शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत प्रदेश के 1535 थानों में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से किया। थाना हापुड़ नगर पर सदर विधायक विजयपाल आढती ने महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। इस दौरान जिलाधिकारी अदिति सिंह, एसपी संजीव सुमन, एएसपी सर्वेश मिश्र समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे। जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर में भी विधायक विजय पाल आढ़ती ने फीता काटकर महिला हेल्प डेस्क का उदघाटन किया। पिलखुवा के सीओ डा. तेजवीर सिंह ने महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाने की बात कही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट करते हुए कहा कि महिला अपराधों से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता पर रहेगा। लेकिन, झूठी शिकायतें आती हैं तो कठोर कार्रवाई के लिए भी बाध्य होना पड़ेगा। झूठी एवं फर्जी शिकायतें किसी भी हाल में स्वीकार नहीं की जाएंगी।




























