हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गाजियाबाद और नोएडा पुलिस हापुड़ के कई सुनारों को चोरी और डकैती का माल कोड़ियो के भाव खरीदने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब एक और नया मामला प्रकाश में आया है। जनपद गाजियाबाद के थाना कविनगर पुलिस ने हापुड़ के पुनीत वर्मा को तीन अन्य बदमाशों के साथ गिरफ्तार किया है। पुनीत पर भी चोरी का माल खरीदने का आरोप है।
गाजियाबाद पुलिस को दो दिसंबर को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। जब उसने लाल कुएं के पास चोरी की योजना बनाते तीन शातिर अंतर्राज्जीय चोरों और पुनीत वर्मा नाम के सर्राफ को गिरफ्तार कर लिया। ये सभी आरोपी फ्लैटों और बंद मकानों में चोरी करते थे। बिल्डिंग में किसी को शक न हो इसके लिए ये सभी सूट-बूट पहनकर लगजरी गाडियों से चलते थे और चोरी करते थे। चोरी के बाद माल हापुड़ के सर्राफ पुनीत वर्मा को कोड़ियों के भाव बेच दिया जाता था। यहां तक की चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद चोरों को पुनीत ही शरण देता था। पुलिस ने गिरफ्तार चारों आरोपियों से एक लाख 87 हार रुपए नगद, सोने-चांदी के जेवर, दो गाड़ियां और नशीला पाउडर बरामद किया है।
बता दें कि ये गैंग गाजियाबाद, मेरठ, दिल्ली, हापुड़, फरीदाबाद और गुरुग्राम में 100 से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है और ये सभी आरोपी हाल ही में डासना जेल से रिहा हुए थे। सुनार पुनीत बीटेक पास है और हापुड़ में जूलरी शॉप चलाता है जिसपर गाजियाबाद में छह मुकद्दमें दर्ज हैं।
Shashwat Fitness महिलाओं के लिए दे रहा खास ऑफर, कॉल करें: 9756765958:


























