👁 2 views Views
भारतीय जनता पार्टी ने हापुड़ में तीन कृषि कानूनों को लेकर रविवार को एक संगोष्ठी का आयोजन किया जिसका उद्देश्य था कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष द्वारा किसानों के बीच फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करना। संगोष्ठी का उद्घाटन मेरठ-हापुड़ क्षेत्र के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित करके किया। उन्होंने संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि तीनों कृषि कानून किसानों के हित में है।
संगोष्ठी को विधायक विजयपाल, जिलाध्यक्ष उमेश राणा ने सम्बोधित किया। संगोष्ठी में मालती भारती, हरिराज सिंह,जगदीश प्रसाद,विकास शर्मा,प्रवीण सिंघल,मोहनसिंह, श्यामेंद्र त्यागी, विनित अग्रवाल,पवन गर्ग सहित सैकड़ों भाजपाई उपस्थित थे।





















