हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर तीन बदमाशों के कब्जे से 15 लाख रुपए मूल्य का दूध व कैंटर व दो बदमाशों से एक लाख 23 हजार रुपए बरामद किए है।
अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र ने बताया कि सात नवम्बर को दिल्ली जा रहे दूध से भरे कैंटर को कुछ बदमाशों ने चोरी कर लिया था। इस सिलसिले में दिल्ली के रमेश ने मुकद्दमा दर्ज कराया था। थाना बाबूगढ़ पुलिस ने सोमवार की सुबह जनपद हापुड़ के गांव शाहपुर जट के अभिषेक उर्फ अनमोल,गांव मुबारकपुर के प्रदीप कुमार व अंकुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दूध से भरा कैंटर व कै्रट व तीन चाकू बरामद किए है।
अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र ने बताया कि अफजलगढ़ सेे कार द्वारा दिल्ली जा रहे अतीक अहमद थाना बाबूगढ़ के अंतर्गत एक होटल पर नाश्ते के लिए रुका था कि किसी ने गाड़ी का शीशा तोड़कर एक लाख चालीस हजार रुपए उड़ा लिए। थाना बाबूगढ़ पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की और दो आरोपियों को भजनपुरा दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से एक लाख 23 हजार रुपए बरामद किए है। आरोपियों की पहचान जनपद बिजनौर के थाना अफजलगढ़ के गांव सोवा वाला के आदिल व आफताब के रुप में की गई है आदिल कार पर डईवर था। बाबूगढ़ पुलिस ने 48 घंटे के अंदर चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर एक अच्छा कार्य किया है।
वीडियो देखेः
























