हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत किसानों के आह्वान पर जनपद हापुड़ के ग्रामीण इलाकों से सोमवार को ट्रैक्टरों पर सवार किसानों का यूपी बार्डर पहुंचना शुरु हो गया। किसान संगठनों के आह्वान पर ये ट्रैक्टर गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में आयोजित ट्रैक्टर परेड में शामिल होंगे।
जनपद हापुड़ के अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव,अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र तथा अन्य पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने गांव-गांव की खाक छानी और किसानों को टै्रैक्टर रैली में न जाने की मिन्नतें करते रहे,परंतु किसान अपने निर्णय से टस से मस नहीं हुए।
टै्रक्टर रैली के मद्देनजर हापुड़ पुलिस व प्रशासन ने बृजघाट पुल,ततारपुर बाईपास व छिजारसी टोल के पास बैरीकेट लगा कर निगरानी बढ़ा दी। टै्रक्टरों पर किसान यूनियन का झंडा व तिरंगा घ्वज लगा कर किसानों का काफिला सोमवार की सुबह ही दिल्ली की ओर कूच करने के लिए निकल पड़ा। जैसे ही ट्रैक्टरों पर किसानों का काफिला बैरीकेट पर पहुंचता तो पुलिस कर्मी टै्रक्टर का नम्बर व उस पर सवार किसानों के नामपते नोट कर लेता और फिर ट्रैक्टर आगे की ओर बढ़ता।
विभिन्न किसान संगठन के नेताओं के अनुसार जनपद हापुड़ से करीब पांच सौ टै्रक्टर दिल्ली रैली में शामिल होंगे। जनपद के पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने पुलिस बल के साथ बृजघाट पुल व छिजारसी टोल पर निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया।
वीडियो देखेः
हापुड़: प्रोपर्टी में निवेश करने का सही समय:






























