VIDEO:पैट्रोलियम दामों में वृद्धि पर कांग्रेसियों का गुस्सा फूटा










वीडियो देखेंः

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पैट्रोल,डीजल घरेलू गैस के दामों में हुई बेतहाशा वृद्धि के विरोध में गुरुवार को हापुड़ में कांग्रेसियों ने गैस सिलेंडर की शव यात्रा तथा बैलगाड़ी पर बाइक रख कर विरोध प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार विरोधी नारे लगाए।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी,भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह तथा शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ के अध्यक्ष अभिषेक गोयल की अगुवाई में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता गुरुवार को डा.अम्बेडकर पुस्तकालय पर एकत्र हुए और गैस सिलेंडर की शव यात्रा तथा बैलगाड़ी पर बाइक रख कर नगर के प्रमुख मार्गाे से एक जुलूस निकाला।
प्रदर्शनकारी कांग्रेसजन नारेबाजी करते हुए उपजिला मैजिस्ट्रेट हापुड़ के दफ्तर पहुंचे,जहां उन्होंने विरोध कर प्रदर्शन किया और गैस सिलेंडर पर मातम मनाया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पैट्रोल व डीजल के दामों में भारी वृद्धि से औद्योगिक उत्पादन व कृषि कार्य बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
कांग्रेसजनों ने एक ज्ञापन उपजिला मैजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश को दिया जिसमें उन्होंने पैट्रोलियम तथा घरेलू गैस के दामों में वृद्धि को वापिस लेने की मांग की।

*हापुड़: Hungry Hippiee Restaurant दे रहे हैं 20% तक








Related Posts

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

Read more

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार
error: Content is protected !!