हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बुलंदशहर रोड पर स्थित बाईपास के पास हापुड़ से बाबूगढ़ जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर शनिवार को एक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और सड़क पर रखें पोल से टकराते हुए दूसरी सड़क पर जा पहुंची. हादसे के दौरान बस क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं गढ़ से हापुड़ की ओर जाने वाले रास्ते पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया. सूचना पाकर एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया.
दरअसल एक रोडवेज बस दिल्ली से लखनऊ की ओर जा रही थी जैसे ही रोडवेज बस जनपद हापुड़ के बुलंदशहर रोड पर स्थित बाईपास पर पहुंची तो सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के चलते बस अनियंत्रित हो गई. वहीं सड़क पर विद्युत पॉल लगाने का कार्य चल रहा था जिससे टकराते हुए बस दूसरे मार्ग पर जा पहुंची. इस दौरान यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और अफरातफरी का माहौल बन गया. विद्युत पोल बस के अगले हिस्से में फंस गए. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया.
पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली की साइबर क्राइम टीम ने साइबर ठगी…
Read more
























