👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com ) : हापुड़ में 434 लाभार्थियों के खाते में जल्द ही प्रधानमंत्री आवासीय योजना शहरी की दूसरी किस्त पहुंचेगी जिससे पहले अधिकारी लाभार्थियों का सत्यापन करेंगे।
पीएमएवाई योजना के अंतर्गत गरीबों को पक्के घर बनाने के लिए ढाई लाख रुपए तीन किस्तों में सरकार देती है जिनके पास पक्का मकान नहीं है सिर्फ उन्हे ही योजना का लाभ दिया जाता है। पहली किश्त के रूप में 50,000 दूसरी किश्त में डेढ़ लाख रुपए और तीसरी किस्त में 50,000 दिए जाते हैं अब जल्द ही 434 लाभार्थियों को दूसरी किश्त जारी की जाएगी जिससे पहले हापुड़, पिलखवा, गढ़मुक्तेश्वर, बाबूगढ़ में निर्माणधीन 434 मकानों का सत्यापन होगा।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010






























