
वाहन चोर आशीष का गैंग अंर्तजनपदीय वाहन चोर गैंग में पंजीकृत
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड पुलिस की सिफारिश पर मेरठ रेंज के डीआईजी ने वाहन चोर गैंग के सरगना व उसके दो साथियों को अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग के रूप में रजिस्टर्ड किया है।
डीआईजी मेरठ रेंज द्वारा अंर्तजनपदीय वाहन चोर गैंग की गतिविधियों पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक जनपद हापुड़ की संस्तुति के आधार पर गैंग लीडर आशीष पुत्र गुरूचरण जाटव निवासी अगवानपुर थाना परीक्षितगढ़ जनपद मेरठ उम्र करीब 23 वर्ष व इसके दो साथी सदस्यों 1-छोटू पुत्र गुरूचरण जाटव निवासी अगवानपुर थाना परीक्षितगढ़ जनपद मेरठ उम्र करीब 19 वर्ष, 2-रोहित पुत्र शिवप्रसाद जाटव निवासी अगवानपुर थाना परीक्षितगढ़ जनपद मेरठ उम्र करीब 24 वर्ष को परिक्षेत्र स्तर पर ‘‘इन्टर डिस्ट्रिक गैंग’’ (वाहन चोर गैंग) के रूप में पंजीकृत कर आई0डी0 नंबर 19/2025 पर सूचीबद्ध किया गया है। यह गैंग जनपद हापुड़ के अलावा अन्य जनपदों में वाहन चोरी जैसे अपराध कारित करके अवैध धनोपार्जन करता है। इस गैंग के विरूद्ध जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पर 1.मु0अ0सं0-95/24 धारा 379 भादवि, 2.मु0अ0सं0-96/24 धारा 379, 411 भादवि, 3.मु0अ0सं0-102/24 धारा 414, 379, 411, 420, 465 भादवि, 4.मु0अ0सं0-218/24 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम एवं जनपद मेरठ के थाना हस्तिनापुर पर 1.मु0अ0सं0-32/24 धारा 379, 411 भादवि व 2.मु0अ0सं0-66/24 धारा 379 भादवि आदि अभियोग पंजीकृत हैं।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010





























