
हापुड़ में बढ़ा वाहनों का दबाव, ट्रैफिक प्रभारी ने खुद संभाली कमान
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ में बुधवार को वाहनों का दबाव बढ़ने के बाद यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात प्रभारी नरेश कुमार ने स्वयं मोर्चा संभाला। वह यातायात पुलिसकर्मियों के साथ तहसील चौराहा पहुंचे और सड़क पर उतरकर वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित कराया।
बता दें कि तहसील चौराहा हापुड़ शहर के प्रमुख चौराहों में शामिल है। यहां से दिल्ली, गढ़मुक्तेश्वर, मेरठ और बुलंदशहर की ओर जाने वाले लोगों का लगातार आवागमन रहता है। वहीं, चौराहे के पास तहसील और कचहरी स्थित होने के कारण दिन के समय वाहनों का दबाव अक्सर बढ़ जाता है।
बुधवार को भी अचानक वाहनों की संख्या बढ़ने से यातायात प्रभावित होने लगा। स्थिति को देखते हुए यातायात प्रभारी नरेश कुमार पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और स्वयं सड़क पर खड़े होकर ट्रैफिक व्यवस्था संभाली। पुलिसकर्मियों ने वाहनों को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया, जिससे यातायात को सुचारु करने का प्रयास किया गया।
यातायात प्रभारी के खुद मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभालने से पुलिसकर्मी भी सक्रिय नजर आए और चौराहे पर यातायात संचालन को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739





















