हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): हापुड़ के श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज में क्रीड़ा भारती द्वारा स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में एक स्वास्थ्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया।संगोष्ठी में छात्राओं को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया गया।क्रीड़ा भारती के प्रदेश मंत्री व क्षेत्रीय महामंत्री भारतीय जनता पार्टी डा.विकास अग्रवाल ने आहार-विहार एवं योग की जीवन में उपयोगिता के विषय पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शाकाहार व योग से ही जीवन भर आंनद मयी जीवन जिया जा सकता है। वक्ताओं में डॉ शशि शर्मा, वंदना सिंहल, ऋचा शर्मा ने भी उत्तम स्वास्थ्य विषय पर अपने विचार रखे ।साथ ही विद्यालय की प्रधानाचार्य पारुल शर्मा एवं डायरेक्टर सुनील कांत अहलूवालिया को प्रतीक चिन्ह देकर क्रीड़ा भारती ने सम्मानित किया। संचालन कनक गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में क्षमा शर्मा, शिवानी शर्मा, योगाचार्य रोहन गुप्ता,पवन गर्ग आदि उपस्थित थे।
विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं डायरेक्टर ने क्रीड़ा भारती संस्था को इस आयोजन के लिए क्रीड़ा भारती परिवार का आभार प्रकट किया।
केयर हॉस्पिटल व मोहम्मद यूनुस की ओर से माहे रमजान की आपको दिली मुबारकबाद































