वेदांकगणित पुस्तक का लोकार्पण
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):वैदिक गणित के जनक और पूरी के गोवर्धन मठाधीश रहे जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी भारती कृष्णतीर्थ जी की १४१ वीं जयन्ती वैदिक गणित दिवस पर भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह व श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कालेज हापुड के प्रधानाचार्य प्रभुदयाल ने गुरुवार को वेदांकगणित पुस्तक लोकार्पण किया।पुस्तक के लेखक विद्यालय के भौतिक प्रवक्ता डा अजय कुमार मित्तल है।किसी भी आयु का विद्यार्थी या वयस्क इस पुस्तक का लाभ उठा सकता है।
महान भारतीय गणितज्ञों के योगदान को समर्पित प्रस्तुत पुस्तक के द्वारा कोई भी व्यक्ति अंकों के बीच जोड़, घटा, गुणा, भाग, वर्ग और वर्गमूल जैसी मूल क्रियाओं को अनेक विधियों से हल करना समझ सकता है। हर विधि को सरल से लेकर कठिनतम् उदाहरणों के साथ प्रस्तुत किया गया है। हमारे प्राचीन गणितज्ञों के अनुसार भाग को गुणा करके भी हल कर सकते हैं जिसे इस पुस्तक में उद्धृत किया गया है। यह पुस्तक बच्चों में संख्याओं के बीच चिह्न ज्ञान की समझ बढ़ाने में बहुत मदद करेगी जिससे वो अक्सर जूझते हुए दिखाई पड़ते हैं। पुस्तक में संख्याओं के वर्गमूल ज्ञात करने से पहले की जाँच के साथ साथ वर्गमूल निकालने की सात विधियाँ उल्लिखित हैं।छात्र एक बार “वेदांकगणित” को अवश्य पढ़ें, निश्चित ही किसी गणना के लिये आपको कैलकुलेटर की आवश्यकता नहीं होगी।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606



























