
ट्रांसफार्मर से कीमती सामान चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के कस्बा धौलाना में गुलावठी रोड पर स्थित पानी की टंकी पर लगे बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर से चोरों ने बीती रात कीमती सामान चुरा लिया और फरार होने में कामयाब रहे। ग्रामीणों द्वारा बिजली विभाग को मामले से अवगत कराया गया। वहीं सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई जो मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर से चोरों ने कॉपर कॉइल समेत कई महत्वपूर्ण पार्ट्स चुरा लिए हैं।
धौलाना थाना क्षेत्र के कस्बा धौलाना में गुलावठी रोड पर पानी की टंकी के पास बिजली विभाग का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। शनिवार की रात चोर आए जिन्होंने ट्रांसफार्मर का कीमती सामान चुरा लिया और फरार होने में कामयाब रहे। रविवार अगले दिन सुबह ग्रामीणों ने जब ट्रांसफार्मर को खुला देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस और बिजली विभाग को मामले से अवगत कराया। मामले की जांच जारी है।
हापुड़ में खुल गई है “SIP ABACUS ACADEMY”: 6396456731 || पक्का बाग, हापुड़

























