हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वैश्य समाज महिला उo प्रo द्वारा करवाचौथ व दीपावली मिलन समारोह मंगलवार को आर. के. प्लाजा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समिति के संरक्षक नरेंद्र कुमार, सुशीला भी कार्यक्रम में शामिल हुए और सभी को पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष अर्चना कंसल, मंत्री पूनम गुप्ता, कोषाध्यक्ष अनीता गुप्ता ने कहा कि सभी के जीवन में खुशियों की रोशनी फैली रहे। कार्यक्रम में महिलाओं ने करवा चौथ को लेकर तैयारियां की और इस दौरान काफी मस्ती भी की।
कार्यक्रम का संयोजन भवनीता, दीपशिखा, बेबी, नीना, पारुल अग्रवाल, करुणा ने किया। इसी कार्यक्रम में नीरू, सीमा, अमिता, बेबी, शिखा, नीना का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। कार्यक्रम में दीपा, राखी, कल्पना, मंजू, पूनम गर्ग, मधु, डोली, बीना, नीरू, नीरा उमा ममता चारु सीमा रेणु नीना, ममता अग्रवाल, पारुल, बीना गर्ग, प्रीति, मधु गर्ग, पूनम गर्ग, कल्पना, मनीषा, नीरा, प्रीति, ममता अग्रवाल, मंजू गोयल, राखी गर्ग, डोली सिंगल, उमा, मनीषा, गीता, गीतिका आदि उपस्थित रहे।
हापुड़ में चखें अमृतसरी छोले व चूर-चूर नाम के साथ और भी बहुत कुछ: 9756665683




























