हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में वैश्य अधिवक्ता शुक्रवार को होली मिलन समारोह में शामिल हुए जहां सभी ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी और परस्पर गुलाल लगाया। वैश्य अधिवक्ता एकता के संदर्भ में आहुत किए गए होली मिलन समारोह में वैश्य अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एकजुट रहने का संकल्प भी लिया। निवर्तमान डीजीसी क्राइम एडवोकेट कृष्णकांत गुप्ता द्वारा समारोह का आयोजन रोटरी क्लब नवज्योति कॉलोनी मीनाक्षी रोड पर हुआ।
अध्यक्ष सुनील कुमार अग्रवाल एडवोकेट की अध्यक्षता, सचिव अतुल अग्रवाल एडवोकेट के संचालन में होली मिलन समारोह मनाया गया। होली मिलन समारोह में एकजुटता के साथ आगे की रणनीति बनाने पर भी ज़ोर दिया गया। इस अवसर पर अतुल अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, पुलकित अग्रवाल, हेमंत कंसल, रामकुमार गर्ग, पंकज कुमार गुप्ता, प्रवीण कुमार गुप्ता, अक्षय कुमार गुप्ता, विदित, विनय, अंकित, शिव कुमार गुप्ता, हर्षित कुमार अग्रवाल, विनोद गुप्ता, सुनील कुमार अग्रवाल, विमल कुमार गुप्ता, हर्षित जिंदल, ललित गोयल, बिनु जैन, राजिन्द्र कुमार जैन, पायल गुप्ता, अनुज गुप्ता, राहुल, दीपांशु, मोहित अग्रवाल, अंशुल गर्ग आदि उपस्थित रहे।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065





























