वैदिक मंत्रों से गूंजी यूपी विधानसभा












यूपी विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने वैदिक विद्यालय के बटुको से की मुलाकात, कराया भ्रमण

खनऊ, शाहरुख़ (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश की विधानसभा उस वक्त उच्च वैदिक मंत्रों से गुंजायमान हो गई, जब वैदिक बटुको ने विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना के समक्ष उच्च स्वर में स्वस्तिवाचन किया। यूपी विधानसभा नित्य नए आयाम गढ़ती जा रही है। मंगलवार को विधानसभा में गोरखपुर महर्षि स्रावर्णय वेद विद्यापीठ साखडाड पान्डेय से आए बटुको ने विधानसभा अध्यक्ष को शुक्ल यजुर्वेद के तृतीय अध्याय के वेद मंत्र सुनाएं। इस दौरान वहां मौजूद सभी लोगों के लिए यह कौतुहल का विषय था, शायद विधानसभा में पहली बार इतने नन्हे बटुको ने मंत्रोच्चारण कर विधानसभा का माहौल आध्यात्मिक कर सभी को अपनी ओर आकर्षित कर लिया। इस दौरान महाना ने अपने आशीर्वाद वचनों से वैदिक बटुको का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा की ऐसी ही गुरुकुल पद्धति भारत की प्राचीन सभ्यता है और भविष्य में इनके प्रोत्साहन से ही समाज में सनातन सभ्यता का विस्तार होगा। देश में आधुनिकता की अंधी दौड़ में धीरे-धीरे पश्चिमी सभ्यता हावी होती जा रही है। भारत में जन्म लिए हजारों ऋषि-मुनियों और महर्षि द्वारा प्राचीन वैदिक कालीन परंपराओं को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाया गया। विद्यालय प्रबंधक विजय पांडे ने बताया कि गुरुकुल बिना किसी सरकारी सहायता के निस्वार्थ भाव से चलाया जा रहा है। इसमें कम उम्र के बच्चों को विद्यालय की अन्य शिक्षा के अलावा एनसीईआरटी एवं कंप्यूटर शिक्षा के साथ ही योग साधना का भी नियमित अध्ययन कराया जाता है। हम इस गौरवशाली परंपरा को पश्चिमी सभ्यता से काफी बड़ा और समृद्ध मानते हैं।









Related Posts

जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में मंडल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन

🔊 Listen to this जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में मंडल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा विभाग अंतर्गत मंडल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का…

Read more

7 कुंतल मिलावटी पनीर पकड़ा

🔊 Listen to this 7 कुंतल मिलावटी पनीर पकड़ा हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मिलावटी पनीर के खिलाफ…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में मंडल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन

जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में मंडल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन

7 कुंतल मिलावटी पनीर पकड़ा

7 कुंतल मिलावटी पनीर पकड़ा

बाबूगढ़: घेर में कूमल कर आठ बकरियां की चोरी

बाबूगढ़: घेर में कूमल कर आठ बकरियां की चोरी

खाली प्लॉट में लगी आग पर दमकल विभाग ने पाया काबू

खाली प्लॉट में लगी आग पर दमकल विभाग ने पाया काबू

फरार चल रहे पांच बदमाशों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित

फरार चल रहे पांच बदमाशों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित

हापुड़: गांव बदनौली में दो व्यक्तियों को पीटने के मामले में चार पर मुकदमा

हापुड़: गांव बदनौली में दो व्यक्तियों को पीटने के मामले में चार पर मुकदमा
error: Content is protected !!