हापुड़, सीमन/अशोक /अमित (ehapurnews.com) : हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी में 12 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों का कोरोनारोधी टीकाकरण शुरु हो गया है। बुधवार की सुबह अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने फीता काटकर सत्र का शुभारंभ किया। जहां बच्चों ने बढ़-चढ़कर टीकाकरण अभियान में भाग लिया।
हापुड़ में सत्र के पहले दिन बुधवार को 50 बच्चों को वैक्सीन लगाई गई। जनपद हापुड़ के लगभग 56,691 बच्चों को हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल ई कंपनी की वैक्सीन कोर्बेवैक्स लगाई जाएगी। अमित मोहन प्रसाद ने इस दौरान टीका लगवाने आए बच्चों से बात भी की और हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने सीएचसी का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को संबंधित दिशा-निर्देश भी दिए। बता दें कि हापुड़ सीएचसी पहुंचने से पहले अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने धौलाना सीएचसी का भी निरीक्षण किया। हापुड़ में टीकाकरण अभियान के दौरान सीएमओ डॉ रेखा शर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ संजीव कुमार, हापुड़ सीएचसी अधीक्षक डॉ दिनेश खत्री, डॉ गौतम, रविंद्र आदि उपस्थित रहे।
Holi पर अमृत डायग्नोस्टिक सैंटर ने निकाले जांच के लिए विशेष पैकेज 7817982711





























