👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आने वाली बरसात को देखते हुए पशुपालन विभाग अभी से सक्रिय हो गया है और बारिश के दौरान पशुओं में बीमारी व संक्रमण न फैले इसके चलते टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है. बुधवार की सुबह पशु पालन विभाग की टीम जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपेड़ा पहुंची जहां पशुओं का टीकाकरण किया गया.
पशु प्रसार अधिकारी संसरपाल अपनी टीम के साथ बाबूगढ़ पहुंचे और कड़ी चुनौती के बीच पशुओं का टीकाकरण किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 400 पशुओं का टीकाकरण कराया जा चुका है जिसका उद्देश्य बरसात के दौरान पशुओं को संक्रमण से दूर रखना है.





























