👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/मोहित गोयल (ehapurnews.com) : थाना सिम्भावली के अंतर्गत हाईवे पर हुए एक सड़क हादसे में एक राहगीर की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार की देर शाम हुआ। मृतक की पहचान उत्तराखंड के बागेश्वर के 45 वर्षीय मदन के रुप में उसकी जेब से मिले प्रपत्रों के आधार पर की गई है।
पुलिस ने बताया कि मृतक मदन बुधवार की देर शाम सड़क से जा रहा था कि किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। परिणामस्वरुप राहगीर की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया और मृतक के परिवार को सूचना दी गई है।





























