👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध शराब तस्करों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने चेकिंग के दौरान 02 अवैध शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब व तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है।आरोपी चालीसा गढ़ का शेरू व मढैया गढ़ का रविंद्र हैं।आरोपी अवैध शराब बाइक से सप्लाई करते थे कि चैकिंग के दौरान पुलिस ने दबोच लिया।

































