हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews): जनपद हापुड़ में खाद व बीज की कालाबाजारी रोकने हेतु की जा रही छापामारी से व्यापारियों में हड़कंप मचा है। कृषि अफसरों ने 35 नमूने जांच के लिए भेजे गए हंै।
जिला कृषि अधिकारी शिवकुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर जनपद हापुड़ में खाद व बीज विक्रेताओं के ठिकानों पर छापामारी की गई है और यह अभियान जारी रहेगा। इस दौरान गांव गिरधरपुर तुमरैल के दो सगे भाइयों प्रशांत शर्मा व हेमंत शर्मा के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज कराया गया है। लक्ष्मी पेस्टीसाइड, त्यागी बीज भंडार, एग्री जंक्शन वन स्टाप शाप, गुप्ता टै्रडिंग कम्पनी, विकास टै्रडिंग कम्पनी गढ़ के लाइसैंस निलम्बित किए गए हैं और 35 नमूनों को जांच हेतु भेजा गया है।
मुख्य मंत्री के निर्देश पर आरोपियों के विरुद्ध रासुका के तहत कार्रवाई होगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता वाईपी सिंह ने प्रदेश के उर्वरक मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा से भेंट कर जनपद हापुड़ में उर्वरक की आपूर्ति बनाने की मांग की।


























