हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश में टीईटी की परीक्षा का पेपर लीक होने के चलते समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए एक ज्ञापन राज्यपाल के नाम सौंपा है। सपा के पदाधिकारियों का कहना है कि जिस तरह से परीक्षा स्थगित की गई है उससे युवाओं की समस्या बेहद बढ़ी है। उन्होंने मांग की है कि सरकार 15 दिन के अंदर टीईटी की परीक्षा आयोजित कराए। सभी परीक्षार्थियों को यात्रा भत्ता और मुफ्त यात्रा की व्यवस्था उपलब्ध कराएं, जो आर्थिक क्षति परीक्षार्थियों को हुई है उसके लिए कम से कम ₹5000 की आर्थिक सहायता परीक्षार्थियों को सरकार दे। इस दौरान युवजन सभा के जिलाध्यक्ष संजय गहलोत, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष आलोक चौधरी, समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष पीयूष वाल्मीकि और यूथ ब्रिगेड के हसीन चौधरी, ललित सिंह एडवोकेट, चुन्नू आदि उपस्थित रहे।
CALL TANARA DESIGNS FOR INTERIORS, FURNITURE, DECOR @ 7457852854


























