छत उखाड़ कर 14 पेटी सैनेट्री का सामान ले गए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पक्काबाग में स्थित एक सैनट्री के गोदाम की छत उखाड़ कर बदमाश रात्रि मे करीब दो लाख रुपए मूल्य का सैनेट्री का सामान चोरी कर ले गए। इस सनसनीखेज चोरी का गुरुवार की सुबह उस समय पता चला जब प्रतिष्ठान का स्वामी गोदाम पर पहुंचा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति की जानकारी ली है।
हापुड़ के चंडी रोड पर स्थित निहाल चंद बिल्डिंग मे रहने वाले सुरेंद्र अग्रवाल का पक्कबाग में ताराचंद अस्पताल जाने वाले मार्ग पर ओमप्रकाश पाइप स्टोर नाम से प्रतिष्ठान व गोदाम है और अच्छा-खासा कारोबार है। प्रतिष्ठान के स्वामी बुधवार की शाम को प्रतिष्ठान व गोदाम के ताले लगा कर घर चले गए। बुधवार की रात को बदमाश आए और गोदाम की छत की पटिया उखाड़ कर ब्रास एल्वोटी की 14 पेटियां चोरी कर ले उड़े।
गुरुवार की सुबह फर्म स्वामी सुरेंद्र अग्रवाल गोदाम पर पहुंचे तो गोदाम के हालात देखकर उनके पैरों ने नीचे की जमीन खिसक गई। जांच करने पर पता चला कि बदमाश छत उखाड़ कर करीब दो लाख रुपए मूल्य की 14 पेटी सैनेट्री सामान ले उड़े। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जानकारी प्राप्त कर जांच शुरु कर दी है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457




























