हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के अन्तर्गत बुधवार की रात गंगा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची जिसके बाद लोगों ने भीम नगर चौकी पर हंगामा किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला भीम नगर चौकी के सामने का है जहां से तीर्थ नगरी जा रहे श्रद्धालु गढ़ रोड पर स्थित अंबेडकर कॉलोनी के बाहर शौच के लिए रुके जिसका स्थानीय नागरिकों ने विरोध किया जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। उसके बाद रात काफी देर तक लोगों ने भीम नगर चौकी पर हंगामा किया। पुलिस ने मामला किसी तरह शांत कराया।
सब्जियों पर 5% की छूट, डिलीवरी लेट होने पर 15% अतिरिक्त छूट: 8650607033






























