सरकारी भूमि कब्जाने के आरोप पर हड़कम्प
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भाजपा के भूतपूर्व सांसद डा.रमेश तोमर ने यह आरोप लगा कर सनसनी फैला दी है कि धौलाना तहसील के अंतर्गत अफसरों व भूमाफियों के गठजोड़ से अरबों रुपए की सरकारी भूमि पर कब्जा कर लिया है और यह पूरा मामला सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में है। फिलहाल सीएम ने अफसरों को सुधरने व सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने को कहा है।
बताते हैं कि भूतपूर्व सांसद रमेश तोमर के इस आरोप के बाद प्रशासन में हड़कम्प मचा है और सम्बंधित खसरा नम्बर भूमि से जुड़े दस्तावेजों की फाइलें खंगालना शुरु कर दिया है। बता दें कि भूतपूर्व सांसद ने मंगलवार को हापुड़ में पत्रकार वार्ता के दौरान गांव छिजारसी, भोवापुर, हिंडालपुर, खेड़ा, पिलखुवा में सरकारी भूमि पर कब्जा कर बेचने तथा कालेज व व्यवसायिक भवन खड़े करने का आरोप है।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*

































