👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के एक पेट्रोल पंप पर बाइक सवारों ने जबरदस्त हंगामा कर दिया. मंगलवार को हुए इस हंगामे के दौरान बाइक सवार बाइक की टंकी लेकर पेट्रोल पंप पहुंच गए और कम पेट्रोल देने का आरोप लगाया. पेट्रोल पंप कर्मी उपभोक्ता को समझाते हुए दिखाई दिए. मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
आपको बता दें कि मंगलवार को हापुड़ के एक पेट्रोल पंप उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब बाइक सवारों ने आरोप लगाया कि उनकी बाइक में कम तेल डाला गया है. इसके बाद बाइक की टंकी और एक बाल्टी लेकर हंगामा कर रहे लोग पेट्रोल पंप पर पहुंच गए और और जमकर हंगामा किया. मौके पर पहुंचे पेट्रोल पंप के मैनेजर, पेट्रोल पंप कर्मी ने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया.

























