हापुड़, सीमन/आमिर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव डोमा टिकरी में हुई अनिल की हत्या के मामले में ग्रामीणों में बेहद नाराजगी है जिन्होंने रविवार को गांव में जमकर हंगामा किया। मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।
दरअसल 21 दिसंबर को गांव निवासी अनिल को कुछ लोगों ने ईंट से पीटा था जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसके बाद आरोपी अनिल को धान की पुआल में दबाकर मरण अवस्था में छोड़कर आरोपी फरार हो गए थे। अगले दिन सुबह परिजनों ने अनिल को पआल से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान अनिल की मौत हो गई। इसी बीच पुलिस ने मृतक की तहरीर के आधार पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया था। अनिल की मौत से गांव में मातम पसरा है, ग्रामीणों में रोष है जिन्होंने रविवार को जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर सीओ व कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।
ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457




























