हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती बच्चों की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। चिकित्सकों के समझाने के बाद परिजन शांत हुए। पुलिस और सीएमओ का कहना है कि शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की जांच कराई जाएगी।
आपको बता दें कि बुलंदशहर के गुलावठी क्षेत्र के गांव बीघेपुर निवासी नरेश ने बताया कि उसका बेटा सुमित बुखार की चपेट में आ गया था जिसे शुक्रवार की दोपहर अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे आईसीयू में भर्ती कर लिया और उसके ठीक होने का आश्वासन देते रहे। दोपहर करीब 3:00 बजे चिकित्सकों ने कहा कि बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ रही है। ऐसे में उसे वह मेरठ के लिए रेफर कर रहे हैं। जब परिजन आईसीयू में पहुंचे तो देखा कि बच्चा अमृत अवस्था में था। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। चिकित्सकों के समझाने के बाद परिजन वापस लौट गए।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093


























