
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में गैस एजेंसी के गोदाम को बंद देख उपभोक्ता आग बबूला हो गए जो हापुड़ की कलेक्ट्रेट पहुंचे और मामले में अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि वह पिछले कई दिनों से चक्कर काट रहे हैं लेकिन उनकी समस्या का समाधान करने को कोई तैयार नहीं है। ऐसे में सिलेंडर के लिए वह यहां-वहां भटक रहे हैं। ना ही अपनी ड्यूटी पर जा पाते और ना ही घर में खाना बन पा रहा है। सिलेंडर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने अपना विरोध जताया।
बाबूगढ़ छावनी के लोग बुधवार को एकत्र हुए और गैस गोदाम बंद देख उन्होंने नाराजगी ज़ाहिर की जो सिलेंडर लेकर हापुड़ के जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सिलेंडर नहीं मिल पा रहा जिसकी वजह से परेशानी होती है। गैस एजेंसी का संचालक मनमानी दिखाता है। इस दौरान उन्होंने सिलेंडर दिलाने की मांग की।
मेरठ स्वीट्स से बनवाएं स्पेशल भाजी बॉक्स: 9897693627



























