👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद ने 16,081 कर बकायेदारों को 31 मार्च तक गृह कर जमा कराने पर 50 फ़ीसदी की छूट दी है। वहीं बड़े बकायेदारों के खिलाफ आरसी जारी करने की तैयारी की जा रही है। नगर पालिका परिषद हापुड़ में कुल 46,081 भवन पंजीकृत है। इनमें से 16,000 से अधिक ऐसे गृह स्वामी है जिन्होंने पालिका में गृह कर जमा नहीं किया है। बकायेदारों पर करीब दो करोड़ रुपए बकाया है। ऐसे में बकायेदारों को 31 मार्च तक स्वकर में 50 फ़ीसदी छूट दी जा रही है। 38 बड़े बकायेदारों को नोटिस भी जारी किया जा चुका है जिन्हें आरसी जारी करने की तैयारी की जा रही है।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर





























