
यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा: एसपी ने केंद्रों का किया निरीक्षण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में नौ केंद्रों पर उत्तर प्रदेश पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। शनिवार और रविवार को जनपद में प्रतिदिन दो-दो पालियों में आयोजित परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने हापुड़ नगर, हापुड़ देहात क्षेत्र में स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया और संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना, केंद्र को सीसीटीवी से लैस किया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना हापुड़ नगर व हापुड़ देहात क्षेत्रांतर्गत परीक्षा केंद्रों का भ्रमण/निरीक्षण कर सुरक्षा-व्यवस्थाओ का जायजा लिया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
द रेमंड शॉप से खरीदें लेटस्ट कलेक्शन: 9149331926






























