हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश में आरक्षी पद पर भर्ती के लिए जनपद हापुड़ के छह परीक्षा केंद्रों पर पुलिस के कड़े पहरे के बीच परीक्षा हुई। 17 के साथ-साथ 18 फरवरी को भी यूपी पुलिस की आरक्षी पद पर भर्ती के लिए परीक्षा होगी। परीक्षाओं को नकल विहिन कराने के लिए पुलिस ने लगातार गश्त की और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसी के साथ सीसीटीवी कैमरों से लैस परीक्षा केंद्रों पर विभाग की कड़ी निगाल रही। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने मिले-जुले जवाब दिए। कुछ को परीक्षा आसान लगी तो कुछ को थोड़ी कठिन। परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों ने क्या कुछ कहा आईए सुनते हैं।
आपको बता दें कि हापुड़ जनपद के छह परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई जहां हापुड़, पिलखुवा, औरंगाबाद, सिंभावली, धौलाना आदि क्षेत्रों से आए अभ्यर्थियों ने परीक्षाएं दी। युवतियों ने भी परीक्षा में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103






























