हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र में अवैध खनन जोरों पर है। सड़कों पर यमदूत बनकर अवैध खनन में लिफ्ट डंपरों के खिलाफ जिला स्तर पर अधिकारी कार्रवाई करते दिखाई नहीं दे रहे लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस मामले में बेहद गंभीर है जिसने हापुड़ पुलिस को मामले में जांच के आदेश दिए हैं। आपको बता दें कि शुक्रवार की रात हापुड़ देहात क्षेत्र में किठौर रोड से आनंद मैरिज होम के सामने से मिट्टी के अवैध खनन में लिप्त डंपर गुजरता हुआ दिखाई दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने मामले में हापुड़ पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं। आपको बता दें कि हापुड़ जनपद का शायद ही कोई ऐसा गांव हो जहां अवैध खनन न हो रहा हो। यह डंपर रात में नियम विरुद्ध सड़कों पर दौड़ते हैं जो कि अवैध रूप से खनन कर रहे लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई होती दिखाई नहीं पड़ती।
Contact for further enquiry…7351945695, Demo free for 2 days..Jawahar Ganj Hapur


पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला
🔊 Listen to this पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):एक बांग्लादेशी महिला पिछले कुछ वर्षों से जनपद…
Read more























