हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ सदर विधानसभा सीट पर 10 फरवरी को विधानसभा चुनाव होना है। यह सीट 1967 से ही आरक्षित है जिससे आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार यहां से दम भरत हैं। सीट आरक्षित होने की वजह से बड़े-बड़े दिग्गज मैदान में नहीं उतर पाते और अन्य प्रत्याशियों के लिए समर्थन में वोट मांगते हैं। आइए आपको बताते हैं कि हापुड़ सदर विधानसभा सीट कैसे आरक्षित हुई?
जानिए इतिहास:
साल 1962 में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम को देखकर 1967 में इस सीट को आरक्षित किया गया। तत्कालीन मुख्यमंत्री सीबी गुप्ता ने हापुड़ सदर विधानसभा सीट को आरक्षित श्रेणी में डलवा दिया। दरअसल 1962 के विधानसभा चुनाव होने जा रहे थे और उस दौरान कांग्रेस के दो गुट मैदान में काम कर रहे थे। एक गुट तत्कालीन मुख्यमंत्री सीबी गुप्ता और दूसरा संपूर्णानंद का समर्थन करता था। कहा जाता है कि सीबी गुप्ता का खेमा आर्थिक रूप से काफी मजबूत था तो वही संपूर्णानंद खेमे की जनता के बीच अच्छी खासी पैठ थी।
1962 के विधानसभा चुनाव में सीबी गुप्ता खेमे ने कांग्रेस पार्टी की ओर से हापुड़ सीट से उस दौरान के प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री कैलाश प्रकाश को मैदान में उतारा जबकि संपूर्णानंद गुटने कैलाश प्रकाश के सामने प्रेम सुंदर नारायण सिंह को चुनाव के अखाड़े में उतारा। प्रेम सुंदर छात्र राजनीति में भी काफी सक्रिय रहे थे जो कि रियासत घराने से आते थे। वहीं प्रेम सुंदर गांधी जी के चहेते जमींदार चौधरी रघुवीर नारायण सिंह के पौत्र भी थे। चौधरी रघुवीर आजादी की लड़ाई में गांधी जी के साथ रहे जिन्होंने प्रेम सुंदर के समर्थन में जनता से वोट मांगे। इसके लिए उन्होंने टाउन हॉल में लोगों को संबोधित भी किया जहां चौधरी रघुवीर ने अपने भाषण में कहा कि वह कांग्रेसी हैं और कांग्रेसी ही रहेंगे लेकिन इस चुनाव में वह अपने निर्दलीय पौत्र प्रेम सुंदर के लिए वोट मांग रहे हैं।
बताया जाता है की टाउन हॉल में आयोजित सभा में जबरदस्त जनसैलाब उमड़ा जिसने प्रेम सुंदर को निर्दलीय विधायक बनाया। हापुड़ सदर विधायक सीट से एक मात्र प्रेम सुंदर ही ऐसे विधायक रहे हैं जिन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की। प्रेम सुंदर की जीत से कैलाश प्रकाश की हार हुई जिसे दूसरा दल पचा नहीं पाया और 1967 के चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री सीबी गुप्ता ने इस सीट को आरक्षित श्रेणी में डलवा दिया। तब से आज तक यह सीट आरक्षित श्रेणी में ही है।
केयर हॉस्पिटल की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

इंडियन मैन्यू पर पाएं 20% तक की छूट: +918979755041




























