👁 0 views Views
यूपी बोर्ड : एसटीएफ-एलआईयू को भी बनाया कक्ष निरीक्षक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यूपी बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए इस बार स्पेशल टास्क फोर्स, (एसटीएफ) और लोकल इंटेलिजेंस (एलआईयू) को कक्ष निरीक्षक के रूप में शामिल किया जाएगा। ‘माध्यमिक शिक्षा परिषद के मुताबिक, प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक ऐसे कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी लगाई जाएगी, जो एसटीएफ और एलआईयू टीम का हिस्सा होंगे। जिले में चिह्नित संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर टीम की विशेष नजर होगी। 22 फरवरी से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा शुरू होगी।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:





























